बीज खाद विक्रेता संघ के निर्वाचित होने के बाद पदाधिकारी। संवाद
बिसौली। खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन के मजबूती की बात की। बैठक में सर्वसम्मति से योगेश मिश्रा को अध्यक्ष, अमित शर्मा को महासचिव, अमित यादव, सीवी सिंह, लोकेंद्र सिंह व तपन सिंह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी की सौंपी गई। संजीव सिंह, ऋषिपाल सिंह, प्रभाकर सिंह, रामगोपाल व राजेन्द्र सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया। ऋषिकांत सिंह व शलभ वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार प्रचार मंत्री, प्रियांशु पाराशरी व आशीष अग्रवाल - मीडिया प्रभारी, श्रीपाल सिंह, मनोज कुमार, नेमपाल सिंह व अनिल कुमार गौड़ को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र पंडित, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अर्पित पाठक, महिपाल मौर्य, संदीप वार्ष्णेय सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद