सैदपुर में सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण। संवाद
सैदपुर। सैदपुर-करेंगी मार्ग पर गाटा 903 की जमीन नगर पालिका की है। पिछले दिनों नायब तहसीलदार ने अवैध निर्माण रुकवाया था। अब फिर से वहां पर निर्माण शुरू हो गया है।
मंगलवार को भू-माफिया ने उस जमीन पर निर्माण करवाकर रातों-रात लिंटर डलवा दिया। सुबह को लोगों ने देखा तो तहसील प्रशासन से शिकायत की। मोहल्ले के ही तौसीफ अली खान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद नायब तहसील सृजन यादव मौके पर पहुंचे और निर्माण न करने की हिदायत दी। उनके जाने के बाद फिर से निर्माण शुरू हो गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अब किसी भी तरह का निर्माण नहीं कराने की हिदायत दी है। अवैध निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ 122 बी की कार्रवाई कराई जा रही है।
- ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। कहां और किस जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायती पत्र मिलता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। - त्रिवेंद्र कुमार, ईओ नगर पंचायत सैदपुर