फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले 12 सफाई कर्मचारी का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ अमित कुमार द्वारा सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिनका वेतन काटने उन्होंने निर्देश दिए हैं, साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। वहीं हिदायत दी है कि अगर सफाई कर्मचारी लगातार गैरहाजिर मिले तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं शहर में 30 नवंबर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था का हाल किसी से नहीं छिपा है, लेकिन जब से सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को ईओ नगर पालिका का चार्ज मिला है, तब से शहर में सुधार देखने को मिल रहा है। शनिवार को उन्होंने जहां गैरहाजिर मिले 12 कर्मचारी का वेतन काटा था, वहीं सोमवार को भी 12 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। ऐसे इनसे भी स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन काटा है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 30 नवंबर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार से चिन्हीकरण काम चलेगा। इसको लेकर प्रचार प्रसार भी पालिका द्वारा कराया जाएगा। वहीं अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया जाएगा। अगर उन्होंने समय रहते अतिक्रमण को हटा लिया तो ठीक बरना उसको तोड़ दिया जाएगा। और इसकी सारी जिम्मेदारी उन व्यापारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें