दो दिवसीय क्रीड़ा रैली का समापन
इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से म्याऊं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ओवरआल चैंपियन और सालारपुर कस्तूरबा विद्यालय उपविजेता रहा।
क्रीड़ा रैली के बंतिम दिन में मैदान में खो-खो, जूडो कराटे, दौड़, गोला फेक और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. खिजर अहमद, बीएसए पीसी यादव, पीटीआई अशोक कुमार, ज्योति सक्सेना, सुदेश मिश्रा, अंगन पाल सिंह, सुरजीत, सोमेश, कमल यादव, सीमा राजन, रज्जन सिंह, राजेश मौर्य, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।