फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुड़वारा में अब बनने लगे शौचालय

Tue, 07 Mar 2017 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
खुड़वारा में अब बनने लगे शौचालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो चेते अफसर, काम तेज कराया
 कादरचौक ब्लाक की ग्राम पंचायत गढ़िया गंगवारार के राजस्व गांव खुड़वारा में पंचायत राज विभाग ने शौचालय निर्माण का थमा काम शुरू कर दिया है। यहां शौचालय न बनने से ग्रामीणों के खेतों में शौच के लिए जाने का मामला अमर उजाला में उठने के बाद पंचायज राज विभाग के अफसर जागे। डीपीआरओ ने कादरचौक के एडीओ पंचायत को चेताया और शौचालयों का निर्माण 15 मार्च तक कराने की कड़ी हिदायत दी। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ने गांवों में बाकी शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। सोमवार को गांव में लगभग 15 शौचालय का निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि खुड़वारा को पंचायत राज विभाग कागजों में ओडीएफ घोषित कर चुका है लेकिन अमर उजाला ने सच्चाई जानी तो तस्वीर साफ हो गई कि यहां अभी तक बहुत सारे घरों में शौचालय का निर्माण ही नहीं कराया गया है। गांव के लोगों ने कहा कि मजबूरी में वह खेतों में शौच के लिए जाने को विवश हैं। अमर उजाला ने पांच मार्च को शौचालय नही तो कहां जाए, शीर्षक से खबर छापी। इसके बाद पंचायत राज विभाग चेता। बता दें कि खुड़वारा के लिए ग्राम प्रधान ने 125 परिवारों के लिए शौचालय की मांग की थी, जिनमें से 70 शौचालय ही इस राजस्व गांव को स्वच्छ भारत अभियान में मंजूर हो सके थे। इनका भी निर्माण पूरा नहीं हो सका था। बाकी बचे 15 शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है लेकिन अभी भी इस राजस्व गांव में 55 परिवारों के लिए शौचालय मंजूर होने बाकी हैं। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि 15 मार्च तक सारे शौचालयों का निर्माण पूरा करा लिया जाए, अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें