बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रही रामलीला के मंच पर शुक्रवार रात केवट संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान गंगा नदी पार करने के प्रसंग को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संवाद