प्रबंधक ने नकारा, नहीं हुई ऐसी कोई घटना
स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। कुछ दिन पहले बच्चों के बस्ते नीचे गिरे हुए थे। इसकी शिकायत मिलने पर आरोपी छात्रों को तीन दिन के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने हिंदूवादी संगठन के नाम पर विद्यालय और कस्बे का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत पत्र दिया है। जबकि हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ विद्यालय प्रशासन को भी आरोपी बनाते हुए शिकायतीपत्र पुलिस को दिया है। इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है।
प्रभारी डीआईओएस गुलनवाज ने बताया कि अभी इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आती है तो जांच कराकर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में टीम गठित कर गहनता से जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई है। विभागीय कार्रवाई वहां से की जाएगी। पुलिस जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।