नगर के मोहल्ला शहबाजपुर स्थित जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आगरा में हुए धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के इमाम कारी खलीर्कुरहमान कादरी ने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम हमें सिखाता है कि दुनिया में अमन और शांति के लिए इस्लाम के पैगाम को आम किया जाए। इस्लाम के मानने वालों का फर्ज है कि संयम एवं सब्र का दामन कभी न छोडे़ं।
उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि अमन-ओ-अमान बनाए रखें। मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब को कुछ नापाक संगठन खतरे में डालना चाहते हैं। हम हिंदुस्तानियों को उनकी नापाक साजिशों का शिकार नहीं होना है। प्रदर्शनकारियों को हाफिज मोहम्मद इरफान, हाफिज कमर आलम, हाफिज आरिफ, हाफिज अब्दुल हादी ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुस्लिमों ने आगरा में हुए धर्मांतरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।