फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्यारोपी अजय के पिता व ताऊ ने 24 बीघा तालाब की भूमि पर किया कब्जा, मुकदमा

Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सैजनी गांव में जांच करती दातागंज तहसील की टीम। स्रोत- तहसील प्रशासन - फोटो : गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दो अफसरों के चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन अब आरोपियों और उनके परिजनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह और ताऊ राकेश सिंह पर ग्राम समाज की 24 बीघा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे पाटने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में राजस्व विभाग ने विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन-
ग्राम समाज की तालाब की 24 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर सैजनी गांव के राजेश सिंह व उनके भाई राकेश सिंह के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा क्षेत्रीय लेखपाल ने दर्ज कराया है। जल्द ही मौके पर अभियान चलाकर भूमि को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातांगज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें