फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने अधेड़ किसान को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानपुर में सोमवार रात बदमाशों ने गांव के बाहर घेर में झोपड़ी के बाहर सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया । साथ ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम भानपुर निवासी चंद्रपाल पाली (50) सोमवार रात अपने गांव के बाहर स्थित घेर में सो रहे थे, जबकि कुछ दूरी पर पड़ी झोपड़ी में बड़े भाई नारायन पाली सोए थे। बड़े भाई के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी तभी उनकी आंख खुल गई और वह झोपड़ी से निकलकर बाहर की ओर भागे। उन्होंने अपने घेर से निकलकर दो बदमाशों को भागते हुए देखा था। वहीं चारपाई पर गोली लगने से चंद्रपाल तड़प रहे थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिस पर गांव के दर्जनों लोग आ गए। कुछ लोगों ने बदमाशों को तलाश भी किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बदमाशों ने चंद्रपाल को गले पर सटाकर गोली मारी थी, जिससे कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। चंद्रपाल का घर गांव में अंदर है। सूचना मिलते ही उनके बेटे और पत्नी आदि रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिससे पुलिस भी कुछ देर बाद पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिवार वालों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। इस घटना को रास्ते से निकलने वाले बदमाशों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही, लेकिन तब तक कातिलों का कुछ पता नहीं चला।
किसान की हत्या हुई है। हत्या किसी न किसी वजह से होती है, लेकिन परिजन किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार कर रहे हैं। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। इसमें जो भी सच्चाई होगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें