फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम से घबराई पुलिस, पीड़ित के घर डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। एक सप्ताह से लापता बेटी के परिवार वालों ने थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इससे पुलिस घबरा गई और मंगलवार सुबह से उनके घर पर जाकर डेरा डाल दिया। बाद में पुलिस पूरे परिवार को थाने ले गई। आरोप है कि वहां उनको जमकर हड़काया गया। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जाम नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक परिवार की बेटी करीब एक सप्ताह से लापता है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब से परिवार वाले लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। अपनी बेटी को वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिर भी पुलिस पर अब तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। अभी कुछ दिन पहले परिवार वालों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि वह मंगलवार को थाने आकर आत्मदाह करेंगे। इससे पुलिस ने मंगलवार सुबह होते ही पीड़ित परिवार के घर डेरा डाल दिया। परिवार के किसी सदस्य को घर से निकलने नहीं दिया गया। लोग शौच तक को जाने के लिए बेहाल रहे। उन्होंने पुलिस से नित्यक्रिया से निपटने की अनुमति मांगी। तब कहीं परिवार वाले शौच आदि को जा सके। दोपहर तक परिवार नजरबंद रहा। उसके बाद पुलिस पूरे परिवार को थाने ले गई, जहां उन्हें खूब हड़काया गया। इससे आक्रोशित परिवार वालों ने थाने के बाहर जाम लगाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने डंडा फटकार कर उन्हें भगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ बिसौली सर्वेंद्र कुमार सिंह ने जैसे-तैैसे परिवार वालों को समझाया। पुलिस के इस कृत्य से परिवार में आक्रोश व्याप्त है।
जो लड़की लापता है, उसने हाईकोर्ट में अपील की है कि उसके परिवार से उसे और उसके पति को जान का खतरा है। उसकी सुनवाई होनी बाकी है। इससे परिवार वालों को नजरबंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतराम वर्मा, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें