फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ न्यायालय प्रांगण में चला सफाई अभियान

Sat, 13 Jun 2015 07:10 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर के मुंसिफ  न्यायालय और प्रांगण की सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सिविल जज लोकेश कुमार और चेयरमैन अबरार अहमद के निर्देश पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ से 11 बजे तक विशेष सफ ाई अभियान चलाया गया। जज लोकेश कुमार ने कहा कि यह भारत स्वच्छता अभियान का एक हिस्सा है और हमारा कर्तव्य भी। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि स्वच्छता से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गुप्ता ने कहा कि साफ रहना जरूरी है, इससे हम तमाम रोगों से बचते हैं। इस मौके पर विजय कुमार, जोगराज सिंह, शिवशंकर सक्सेना, सुनील आर्य, बलवीर मिश्र, दिनेश मिश्र, वीरेंद्र कुमार, शरीफ अंसारी, बृजपाल सिंह, सुधांशु कुमार, सत्यवीर सिंह, सुनील कुमार, मंगतराम, सफाई नायक राजेश कुमार, अजय आदि मौजूद रहे।
तहसील बार एसोसिएशन ने भी सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा, राजेश सक्सेना, प्रेमशंकर भारती, नरेशचंद्र पाराशरी, नितिन कुमार, विनीश सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें