स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में भले ही शुमार हो, लेकिन नगर पालिका को इससे सरोकार नहीं। नगर पालिका के कर्मचारियों की मनमानी के चलते स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लग रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
नगर पालिका ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास गलियों में सफाई अभियान चलवाया। यहां नालों और नालियों से कीचड़ निकाल कर पालिका के कर्मचारियों ने सड़कों पर डाल दी। हालांकि पिछले दिनों नगर पालिका ने दावा किया था कि दिन में दो बार कूड़ा लेने वाला वाहन मोहल्लों में पहुंचेगा। कोई वाहन तो यहां पहुंचा नहीं। बल्कि नगर पालिका के सफाई अभियान से लोगों को परेशानी होने लगी। सड़क पर कीचड़ पड़ी होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ईओ ललतेश सक्सेना ने कहना है कि जिन कर्मचारियों ने कीचड़ सड़क पर डाली है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।