सहसवान में सड़क किनारे फैला कचरा। संवाद
- फोटो : अजगैन-मोहान मार्ग पर मृतक अंकित के परिजनों द्वारा जाम लगाए जाने से लगी वाहनों की कतार।
सहसवान। नगर पालिका के कर्मचारी घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को निर्धारित स्थान पर न डालकर सड़क किनारे फेंक रहे हैं। इससे सड़क किनारे कूड़े कचरे के ढेर लग रहे हैं। लोगों ने कूड़े से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है।
लोगों ने जिला प्रशासन से की शिकायत में कहा है कि नगरपालिका प्रशासन ने कचरा प्रबंधन के लिए सहसवान-कछला मार्ग पर गांव समदा, मुड़ारी सिधारपुर मार्ग पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के समीप स्थान निर्धारित किए हैं, लेकिन पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहनों के चालक निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने के बजाय मोहल्लों के सड़क किनारे कूड़ा डाल देते हैं। इस समय सहसवान बिसौली मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों पर कूड़ा डाला जा रहा है।
ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्थान निर्धारित किए गए हैं। अगर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी निर्धारित स्थानों के बजाय अन्य स्थानों पर कूड़ा डाल रहे हैं तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।