फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अढ़ौली फाटक पर ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। रेलवे स्टेशन के नजदीक अढ़ौली फाटक पर बृहस्पतिवार शाम से शुरू ट्रैक की मरम्मत का काम शुक्रवार सुबह आठ बजे पूरा हो गया। इसके बाद फाटक से होकर वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन पर बरेली-कासगंज के बीच उझानी स्टेशन के पास स्थित समपार संख्या-288 ए पर ट्रैक की मरम्मत का काम सेक्शन इंजीनियर की देखरेख में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे शुरू हुआ था। हालांकि फाटक रात करीब नौ बजे बंद किया गया। मरम्मत कार्य पूरी रात चला। काम शुक्रवार सुबह छह बजे तक पूरा हो जाना चाहिए था, इसके बाद भी काम सुबह करीब आठ बजे तक चलता रहा।
दो घंटा देरी तक काम पूरा होने की वजह से सुबह में भी वाहन सवार लोगों को वैकल्पिक रास्ते गोशाला फाटक से होकर निकलना पड़ा। स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि फाटक पर 60 गेज की पटरी बिछाने का पूरा हो गया है। इसके लिए रेलवे ने करीब 30 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें