फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन आई, जल्द मरीजों को मिलेगी सुविधा

Thu, 10 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश कुमार
विज्ञापन

बदायूं। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन आ गई है। जल्द मरीजों के लिए एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होगी। उन्हें बरेली, अलीगढ़ व मुरादाबाद की दौड़ लगानी नहीं पड़ेगी। प्राइवेट में पांच हजार से लेकर 10 हजार तक खर्च करने से भी लोगों को राहत मिलेगी।
शासन की ओर से जिला अस्पताल में एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे जिले के लोगों को जनपद में यह जांच कराने का विकल्प मिल सकेगा। खासतौर पर ऐसे मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें चिकित्सक बीमारी की स्थिति स्पष्ट करने या आगे के उपचार के लिए एमआरआई कराने के लिए लिखते हैं। अभी सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है या जांच के लिए दूसरे जनपदों में जाना पड़ता है। हालांकि मशीन के स्टॉल होने के बाद में ही पता चल सकेगा कि एमआरआई की जांच निशुल्क होगी या फिर इस पर कोई निर्धारित शुल्क देना होगा। संवाद
विज्ञापन


गैर जनपद जाने से बचेगा समय और खर्च
- एमआरआई जांच महंगी होने के साथ कई मरीजों के लिए गैर जनपद तक जाना भी परेशानी का कारण बनता है। मरीज के साथ तीमारदार को भी यात्रा करनी पड़ती है। कई बार जांच के लिए तारीख लेने और रिपोर्ट के लिए दोबारा जाने की जरूरत पड़ती है। जिला अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होने से इन परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है।
-
सीटी स्कैन की मिल रही निशुल्क में सुविधा
- जिला अस्पताल में अभी सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जिले के अलावा कासगंज, शाहजहांपुर आदि पड़ोसी जनपदों से मरीज सिटी स्कैन कराने बदायूं आ रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से इलाज भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन-
-एमआरआई सुविधा जुड़ने के बाद जिला अस्पताल में जांच की सुविधाओं का दायरा और बढ़ जाएगा। इससे डॉक्टरों को मरीजों की जांच और उपचार में भी मदद मिलेगी। मशीन उपलब्ध हो गई। जल्द ही स्टॉल करा दिया जाएगा।
-सतीश चंद्र नागर, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें