फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी सरकार बर्खास्त करने को दिया ज्ञापन

Sat, 11 Jul 2015 11:49 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापम घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मालवीय आवास परिसर में धरना देने के बाद एमपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि खूनी घोटाले की गंभीरता को देखते हुए प्रांतीय आह्वान पर वह राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दे रहे हैं।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापमं घोटाले की शुरुआत जहां से हुई सब इससे वाकिफ हैं। 40 से अधिक मौत होने पर भी प्रधानमंत्री इस प्रकरण में चुप्पी साधे हुए हैं। जांच की आंच संवैधानिक पदों पर आसीन सत्ता, विपक्ष और अधिकारी तक हर वर्ग पर रही है। इस घोटाले को वह भोग रहे हैं, जो फर्जी तरीके से परीक्षा में पास हुआ या वे जो अपनी योग्यता रखने के बावजूद भी अपने हक के हकदार नहीं बन सके।
धरना देने वालों में भूदेव सिंह, आलोक कुमार सिंह, बृजबिहारी, शंकर लाल, मुरारी सिंह, लालमन, मो. अतीक, विजेंद्र पाल सिंह, बिजेंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, राम कुमार मैथिल, विद्याराम, मनोज सिवरकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें