सांसद धर्मेंद्र यादव ने गांव उस्मानपुर में 1.40 करोड़ रुपयेे की लागत से बने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस का उदघाटन किया। इसके साथ ही लाखों रुपये के विकास कार्यों के सिलान्याय और लोकार्पण के सिलापटों का अनावनरण किया। सपा सरकार की उपलब्धियां गिताने हुए उन्होंने कहा सरकार जनता के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। बदायूं में जितना विकास तीन साल में हुआ है उतना पिछले बीस सालों में नहीं हुआ। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, बिजली घर के साथ-साथ गांव-गांव स्कूल, सड़क का निर्माण कराया गया है। गैर सपा सरकारों में बदायूं को कुछ हासिल नहीं हुआ।
सांसद यादव का उस्मानपुर पहुंचने पर विधायक ओमकार सिंह यादव, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश यादव ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ओमकार सिंह ने कहा कि सांसद के प्रयासों से ही इतने विकास कार्य संभव हो सके हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी बनवारी सिंह यादव, रामखिलाडी सिंह यादव, आशूतोष मौर्य, पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन, हाजी इरफान, नबाव सिंह, नेमसिंह यादव, सुनील बिल्ला, सानू चौधरी, ऋषीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।