फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांसद आदित्य ने लोकसभा में उठाया दातागंज मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा

विज्ञापन
बदायूं, सपा सांसद- आदित्य यादव
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने बदायूं–दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने कहा कि यह मुद्दा हजारों किसानों की रोजमर्रा की आवाजाही और कृषि उपज ढुलाई से सीधा जुड़ा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बदायूं–दातागंज मार्ग पर रेलवे फाटक के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इस क्षेत्र में गन्ने सहित अन्य फसलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है। किसानों के लिए मंडी एवं चीनी मिलों तक जाने का यही एक मात्र प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग पर मौजूद रेलवे क्रॉसिंग के कारण आवागमन में भारी परेशानियां आती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा यहां अंडरपास प्रस्तावित कर स्वीकृत किया गया है, किंतु यह व्यवस्था किसानों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त नहीं है। उन्होंने बताया कि अंडरपास बनने की स्थिति में बरसात के दिनों में पानी भरने और कीचड़ जमने से किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा, मेरा अनुरोध है कि रेलवे मंत्रालय इस विषय को तुरंत संज्ञान में ले। चूंकि प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है, इसलिए उसे परिवर्तित कर ओवरब्रिज निर्माण कराया जाना चाहिए। जहां-जहां अंडरपास बने हैं, वहां पानी भराव की समस्या आम है। इससे न केवल आमजन बल्कि किसानों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। ऐसे में सबसे बेहतर समाधान सिर्फ ओवरब्रिज ही है।
आदित्य यादव ने कहा कि यदि सरकार ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी दे देती है तो बदायूं–दातागंज क्षेत्र के गन्ना किसानों को अत्यधिक राहत मिलेगी और उनकी उपज को समय से मिल व मंडी तक पहुंचाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें