फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। सरेली मोड़ पर शनिवार शाम करीब 3 बजे बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति का पैर कट गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान उसहैत के गढ़िया हरदोपट्टी निवासी नरेश कश्यप, अनिल और अमित के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक से उसहैत बाजार जा रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें