फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सड़क हादसे में घायल बरेली के युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनका बेटा राकेश (24) 24 नवंबर को किसी काम से बाइक से अलीगंज जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए बरेली भेजा गया।
विज्ञापन

बरेली में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार किया जा रहा था। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सूचना पर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें