फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार ने महिला से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक युवक महिला को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का कहना है कि वह शनिवार को सहसवान आई थी। वापस गांव जाने के लिए वह वाहन का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक उसे कोई वाहन नहीं मिला। इसी दौरान गांव भवानीपुर निवासी अहमद अपनी बाइक से जा रहा था। पीड़िता ने उससे गांव छोड़ने का आग्रह किया।
युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया। महिला का आरोप है कि युवक उसे मुख्य रास्ते के बजाय जंगल की ओर ले गया। वहां एकांत में बाइक रोककर उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से बाइक लेकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। वहीं, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें