फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरियाणा में धान के ट्रॉला से टकराई बाइक, कछला के दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हरियाणा में भट्टे पर मजदूरी करने गए कछला के दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों सब्जी मंडी से सामान लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक धान से भरे ट्रॉला से टकरा गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिवार के लोग शव लेकर गांव लौट रहे हैं। रविवार की सुबह गंगा घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

कछला के वार्ड नंबर चार स्थित मोरवन नगला के करीब 200 लोग हर साल मजदूरी करने हरियाणा के कालाबाड़ी स्थित भट्टे पर जाते हैं। ये लोग 20 सितंबर को दो वाहनों से पत्नी और बच्चों के साथ गांव से गए थे। इसी समूह में शामिल 36 वर्षीय विनोद पुत्र खेमकरण और 40 वर्षीय राजेंद्र पुत्र सेवाराम की शनिवार को हादसे में जान चली गई।
विनोद पहली बार भट्टे पर मजदूरी करने गए थे। इससे पहले वह कछला में रहकर मजदूरी करने के साथ खेती भी किया करते थे। परिवार की बेहतर गुजर-बसर की उम्मीद में वह पत्नी और बच्चों के साथ हरियाणा गए थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। पिता की मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, राजेंद्र पिछले दो वर्षों से लगातार पत्नी और बच्चों के साथ इसी भट्टे पर मजदूरी करने जा रहे थे। इस बार भी वह परिवार के साथ 20 सितंबर को हरियाणा पहुंचे थे। उसके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों मजदूरों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि किसी की ओर से हादसे में हरियाणा में दो मजदूरों की मौत की सूचना थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें