फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति के साथ मारपीट, बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। खासपुर गांव में पति के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकीम बानो पत्नी जाहिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 13 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे उनके पति जाहिद अली घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के आसदीन पुत्र दिलशाद अपने बेटों रजद और असद व भूरा के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए जाहिद अली के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने पहुंचीं मुकीम बानो से भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें