बदायूं। सहसवान-बिसौली मार्ग पर शुक्रवार रात सुल्तानपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटे और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला सनोज (55) की मौत हो गई।
बिसौली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी बाइक चालक घायल आकाश ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात अपनी मां सनोज और बहन मंजू को बाइक पर बैठाकर सहसवान से अपने गांव जा रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। कार सवार वहां भाग निकला।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला सनोज की मौत हो गई। दोनों घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।