फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दामाद का शव रखकर भागे सास और ससुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सास और ससुर दामाद अजय पाल का शव लेकर सोमवार को बिल्सी पहुंचे। वहां अजय पाल के घर पर उसका शव रखने के बाद भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर के रहने वाले अजय पाल (23) की शादी दो वर्ष पहले अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बसई धर्मपुर के रहने वाले नवल किशोर की बेटी चीना के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी गांव दीननगर शेखपुर में रहने लगे। इस बीच अजय पाल के ससुर और सास गाजियाबाद में मजदूरी करने के लिए चले गए।
आठ दिन पहले सास अपनी बेटी के यहां आईं। अपने दामाद व बेटी को गाजियाबाद ले गईं। अजय पाल के पिता उदयवीर ने बताया कि जब भी अपने बेटे के हाल-चाल लेने के लिए फोन करता तो उसकी पुत्रवधू बात करती, बेटे से बात नहीं करवाती। रविवार की शाम को अजय पाल का ससुर, सास और पत्नी अजय पाल का शव लेकर उसके घर आए। शव को घर पर रखकर सास-ससुर भाग गए। पिता ने पुत्रवधू से पूछा तो उसने बताया कि शराब ज्यादा पीने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता उदयवीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पिता ने पत्नी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें