फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निकास के विवाद में सास व बहू को लाठी-डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्यौरा पारवारा में रास्ते से निकास के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर सास-बहू को घायल कर दिया। पीड़ित ने परिवार के ही पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी धनपाल नाथ का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तहरीर के मुताबिक, परिवार के लोगों ने मुख्य निकास के रास्ते पर बल्ली खड़ी कर दी थी। इस वजह से धनपाल नाथ के परिजनों का निकास बंद हो गया था, जिसका धनपाल की पत्नी जयदेवी और पुत्रवधू पूजा ने विरोध जताया।
इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी पक्ष लाठी-डंडे निकाल लाए। इसके बाद आरोपियों ने सास और बहू के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी उझानी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुजरिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें