फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटी के अपहरण की आशंका में मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम बादशाहपुर से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री एक मई की दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। पीड़िता की मां का आरोप है कि खोजबीन के दौरान पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से उनकी पुत्री को बहलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर में उक्त व्यक्ति का नाम-पता अज्ञात बताया गया है। महिला ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें