फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ दिन के नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत

विज्ञापन
मीरा फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र के मिर्जापुर मोहसनपुर गांव में बुधवार की सुबह आठ दिन के नवजात की बीमारी से मौत होने के बाद शाम को प्रसूता की भी मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश की पत्नी मीरा देवी (30) ने 29 सितंबर को घर पर प्रसव के दौरान बेटे को जन्म दिया था। नवजात काफी कमजोर था। वह बीमार भी बताया जा रहा था। जन्म के आठवें दिन बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, इसके बाद प्रसूता की भी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे नाधा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे खून चढ़ाया गया। फायदा न होने पर सहसवान के दूसरे निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां भी एक यूनिट खून चढ़ाने के बाद चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। बुधवार शाम करीब चार बजे एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में मीरा ने दम तोड़ दिया। मीरा के पिता झाझन सिंह ने ससुरालियोंं पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को जन्म देने के बाद बेटी का समुचित इलाज नहीं कराया गया। प्रसव के बाद नवजात का टीकाकरण तक नहीं कराया। इसी के चलते हफ्ते भर में ही उसकी मौत हो गई।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष की सूचना पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मीरा फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें