फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बड़े सरकार दरगाह के पास मां-बेटे पर हमला, आरोपियों ने बेरहमी से पीटा; देखें वीडियो

Mon, 01 Jun 2026 02:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में बड़े सरकार दरगाह के पास मां-बेटे की पिटाई की गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने एक शख्स और उसके बेटे पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी पिता-पुत्र ने बेरहमी से पीटा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़े सरकार दरगाह परिसर के पास मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को जमीन पर गिराकर डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने क्षेत्र के रहने वाले अजमेरी और उसके पुत्र अरमान पर हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल युवक और उसकी मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




पीड़ित सैफ का आरोप है कि कुछ समय पूर्व अरमान का तमंचे के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा था। सैफ का कहना है कि अजमेरी और अरमान को शक था कि उक्त वीडियो उसने वायरल कराया था। इसी रंजिश को लेकर दोनों पिता-पुत्र ने उस पर हमला किया।
विज्ञापन


जमीन पर गिराकर डंडे से पीटा, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा 
बताया जा रहा है कि सैफ अपनी मां अंजुम के साथ बड़े सरकार दरगाह पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अजमेरी और उसका पुत्र अरमान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंच गया और सैफ को रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले सैफ के साथ गाली-गलौज की और फिर डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सैफ को बचाने के लिए जब उसकी मां अंजुम पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घायल सैफ और उसकी मां अंजुम का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि जेल से छूटने के बाद भी आरोपी पिता-पुत्र की दबंगई कम नहीं हुई है और वे लगातार क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें