फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मुठभेड़: पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो के लगी गोली, सिपाही भी घायल

Mon, 01 Jun 2026 07:26 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी लूट की घटना में वांछित थे।  
विज्ञापन
लूट के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में नौ मई को ब्यौली मढ़ी के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, तीन तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन




थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी किसी वारदात की फिराक में बिल्सी से वजीरगंज की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम मुसेपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी और भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही प्रिंस चौधरी गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें फारुख उर्फ बादशाह उर्फ सफी उर्फ सफिया और अमन चतुर्वेदी घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी सुरजीत उर्फ नन्हू उर्फ नानू को मौके से दबोच लिया गया। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में कबूली लूट की घटना
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी फारुख ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों आदिल मलिक और अरमान के साथ मिलकर नौ मई की रात ब्यौली मढ़ी के पास एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एक और वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया था।

शातिर अपराधी निकले आरोपी
गिरफ्तार आरोपी फारुख पर नोएडा और अन्य क्षेत्रों में लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अमन चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी सुरजीत पर भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने फारुख उर्फ बादशाह उर्फ सफी उर्फ सफिया निवासी धनौली थाना बिल्सी, अमन चतुर्वेदी निवासी पारा खेड़ा जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) तथा सुरजीत उर्फ नन्हू उर्फ नानू निवासी पुराय थाना तिलहर, शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें