फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा दशहरा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
कछला घाट पर आस्था के सैलाब में सराबोर दिखे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
उझानी / कछला (बदायूं)। दशहरा पर गंगाघाट आस्था से सराबोर हो उठा। अपराह्न तक यहां दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने के अनुमान के बीच घाट पर ही पूजा-अर्चना की गई। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर नजर आई।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए बदायूं, बरेली, मथुरा, आगरा, हाथरस आदि जिलों के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार तड़के से ही शुरू हो गया। हालांकि दूरदराज के सैकड़ों श्रद्धालु बुधवार देर शाम तक ही घाट पर आ गए। बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू हुआ।
गंगा किनारे आश्रमों के संतों और इलाके के पुरोहितों ने तड़के ही डुबकी लगा ली। सुबह करीब आठ बजे तक श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा नहीं रही, लेकिन नौ बजे के बाद से अपराह्न तक घाट पर श्रद्धालुओं के अलावा कुछ और नजर नहीं आया। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच डुबकी लगाते दिखे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराकर पूजन किया।
विज्ञापन

गंगापार के जिलों के श्रद्धालुओं ने प्रमुख घाट पर आने के बजाए अपने छोर वाले घाट पर ही स्नान-ध्यान किया। इस दौरान कई परिवारों ने घाट पर ही धार्मिक अनुष्ठान भी कराया। आश्रमों में संकीर्तन का दौर चला। भजन-कीर्तन में महिलाएं भी शामिल हुईं। श्रद्धालुओं की संख्या काफी होने की वजह से घाट पर महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजरूम कम पड़ गए।
ऐसे में महिलाओं को साड़ियों की आड़ में भी कपड़े बदलने पड़े। कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को खानपान की वस्तुओं के अलावा अनाज और कपड़े दान किए गए। दुकानदारों और पुरोहितों के अनुसार अपराह्न तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया था। अधिकतर श्रद्धालु ट्रेन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे।

मीना बाजार में महिलाओं ने खरीदा शृंगार का सामान
गंगाघाट पर कुष्ठ आश्रम और दूसरे छोर पर लगे मीना बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की रही। महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद बाजार की ओर रुख किया तो घरेलू और शृंगार के सामान की दुकानों के जगह भी कम पड़ गई। अधिकतर महिलाओं ने शृंगार का सामान खरीदा। इसके अलावा बच्चों ने गंगा किनारे खेल-तमाशों का लुत्फ उठाया। आश्रमों में भंडारों के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया।

कासगंज की ओर हाईवे पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
उझानी। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की संख्या में प्रात: 10 बजे के बाद इजाफा होना शुरू हुआ, उसी के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत कासगंज जिले के छोर पर हुई। बरेली- मथुरा हाईवे पर सोरों कोतवाली की हाईवे स्थित पुलिस चौकी तक सैकड़ों वाहन फंस गए। शुरुआत में पुलिस कर्मियों ने निजी वाहनों को पार्किंग स्थल की ओर मोड़ कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की तो वाहन धीरे- धीरे आगे बढ़े, लेकिन इसके करीब एक घंटे बाद ही फिर जाम लग गया। बदायूं जिले के छोर पर राधेलाल कॉलेज के पास भी करीब आधा घंटे तक जाम लगा। इसके चले हाईवे पर फर्राटा भरने वाले छोटे वाहनों में खासकर कार सवार लोगों को तीन किलोमीटर का सफर एक घंटे में तय करना पड़ा। संवाद

कछला होकर बसें निकालने की कोशिश, चालकों से नोकझोंक
उझानी। बदायूं से आगरा जाने के लिए दो-तीन बसों को लेकर उनके चालक आंबेडकर चौराहे तक आ गए। इस दौरान एक निजी बस के चालक ने चौराहे पर लगे बैरियर से बस आगे बढ़ाई तो पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इस पर चालक की नोकझोंक भी हुई। दरअसल, गंगा दशहरा के मद्देनजर पुलिस ने बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला होकर वाहनों की आवाजाही पर रोक के साथ ही एक दिन पहले रूट डायवर्ट कर दिया था। आगरा, एटा और राजस्थान की ओर आने-जाने वाले वाहनों को कासगंज से सहावर, कादरचौक और नौशेरा के रास्ते निकलना था, फिर भी नौशेरा पर लगे बैरियर पर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आधा दर्जन से अधिक बसें और ट्रक यहां आंबेडकर चौराहे तक आ गए। चौराहे पर रोके जाने के बाद ट्रक तो सड़क किनारे खड़े हो गए, लेकिन चालकों को रोडवेज और प्राइवेट बस लेकर वापस नौशेरा जाना पड़ा। संवाद

मुजरिया चौराहे पर रही भीड़

मुजरिया। गंगा दशहरा स्नान पर्व पर मुजरिया चौराहे पर भीड़भाड़ रही, पुलिस की चेकपोस्ट पर तैनाती और रूट डायवर्जन के चलते लोगों को कोई असुविधा नहीं हुई। तड़के तीन बजे से ही स्नानार्थियों ने कछला जाना शुरू हो कर दिया। थानाध्यक्ष की ड्यूटी कछला घाट पर लगाई गई थी फिर भी चौराहे पर लगाए गए पुलिस कर्मियों ने रूट डायवर्जन व्यवस्था को सुचारू रखा। संवाद

कछला घाट पर आस्था के सैलाब में सराबोर दिखे श्रद्धालु। संवाद

कछला घाट पर आस्था के सैलाब में सराबोर दिखे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें