युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन की ओर से शहर के छह केंद्रों पर आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग की हुई। प्रतियोगिता का रिजल्ट 18 नवंबर को जारी किया जाएगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक पुनीत कुमार कश्यप ने बताया कि परीक्षा के लिए जूनियर वर्ग में 3206 ने पंजीकरण कराया। इसमें 1779 ने हिस्सा लिया। वहीं सीनियर वर्ग में 6716 ने छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 5285 ने भाग लिया। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, नवयुवक इंटर कॉलेज, गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज समेत छह केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। संगठन के जिला संरक्षक अशोक खुराना आदि ने केंद्रों पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्नन कराने के लिए 492 कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया था।
प्रतियोगिता का रिजल्ट 18 नवंबर को घोषित किया जाएगा। परीक्षा इंचार्ज के रूप में प्रयाग सिंह, भानु तोमर, राजेंद्र कुमार, राजा सक्सेना, इरफान अंसारी, अर्पित गुप्ता आदि रहे। परीक्षा को सफलता पूर्वक संपंन कराने में कामरान कुरैशी, योगेंद्र सागर, केशव यादव, रवि जौहरी, विशाल वैश्य, योगेश पटेल, ज्ञान गौरव साहू, कामरान कुरैशी, सौरभ सक्सेना, शाहिद अंसारी, यश बाबू, अनिकेत साहू, श्रीकांत सक्सेना, मुदित शर्मा, नसीम खां, नाजिम अंसारी, मुनेंद्र आदि का सहयोग रहा।