डिग्री कॉलेज के सामने होगी पार्किंग
पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। पीएसी और आसपास थानों के फोर्स को भी लगाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेज दी गई है।
श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगाघाट से पहले ही पार्किंग स्थल पर रोक दिया जाएगा। पार्किंग स्थल डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में बनाया गया है। इस दौरान घाट के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। स्नान की पूर्व संध्या पर ही पुलिस व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।