फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने रो-रोकर मारी प्रेमी को चप्पल: परिजनों ने युवती से जबरन पिटवाया, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला

Sun, 28 May 2023 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी को बहाने से गांव में बुलाया। इसके बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। प्रेमी युवक का मुंह काला कर जूतों की माल पहना पूरे गांव में घुमाया। उसे जूतों-चप्पलों से पीटा भी। 
विज्ञापन
युवक से किया गया अमानवीय सलूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के परिजनों ने युवक का मुंह काला कर उसको जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। उसकी जूते-चप्पलों से पिटाई भी की गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसका गांव की ही लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहती थी। बीती 20 मई को युवक अपनी प्रेमिका को दिल्ली से भगा ले गया था। युवती के परिजनों ने उस पर दबाव बनाया तो उसने चार दिन बाद युवती को वापस उसके कमरे पर दिल्ली में छोड़ दिया।

युवती के परिजनों ने बहाने से बुलाया

शनिवार को युवती के परिजनों ने बहाने से उसको गांव में बुला लिया। युवक जैसे ही गांव में आया वैसे ही प्रेमिका के परिजनों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद उसका मुंह काला कर, गले में जूतों की माला पहनाकर उसको गांव में घुमाया गया। रविवार की सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। 

पिटाई से घायल हुआ युवक 

पुलिस ने गांव जाकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जूते-चप्पलों की पिटाई से चोटिल हुए युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपी राजपाल उर्फ राजू, धर्मेंद्र, आकाश, अनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रेमिका से भी पिटवाया युवक

कुंवरगांव क्षेत्र में युवक का मुंह काला कर उसको जूतों की माला पहनाई गई तो उसकी प्रेमिका रोने लगी। प्रेमी की पिटाई देख उसके आंसू नहीं थम रहे थे, लेकिन वह अपने परिजनों के दबाव में आकर मजबूर थी। परिजनों ने प्रेमिका के हाथ में भी चप्पल दी और उसपर पिटाई करने का दबाव बनाया। प्रेमिका ने रोते हुए उसको चप्पल मारी। 

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें