फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: माध्यमिक विद्यालय में नहीं कराए गए मासिक टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार मासिक टेस्ट नहीं कराए जा रहे हैं। जनपद के 305 माध्यमिक विद्यालयों में से 50 फीसदी नए प्रवेश और समर कैंप की तैयारियों में उलझे हैं। इन विद्यालयों में मासिक टेस्ट नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन


निर्धारित कैलेंडर के अनुसार मई के द्वितीय सप्ताह में सभी माध्यमिक विद्यालयों को मासिक टेस्ट कराने थे, लेकिन 50 फीसदी माध्यमिक विद्यालयों में मासिक टेस्ट नहीं कराया गया है। जनपद में 39 राजकीय, 41 सहायता प्राप्त, 225 वित्तविहीन विद्यालय हैं। मई में होने वाली गतिविधियों के लिए शैक्षिक कैलेंडर में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट होना था। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया की यूपी बोर्ड की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर में निर्धारित मासिक टेस्ट का लेखा-जोखा नहीं है। इस वजह से विद्यालयों की ओर से मनमानी की गई होगी। दिखवाता हूं कि किन-किन विद्यालयों में मासिक टेस्ट नहीं हुआ है। जिन-जिन विद्यालयों में मासिक टेस्ट नहीं हुआ है। वहां पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मासिक टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें