सोन बूढ़ी गांव में अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते सहसवान विधायक। संवाद
सहसवान। आग लगने से घर हस्थी गंवा चुके जामनी और सोनबूढी गांव में रविवार को पूर्व सांसद संघ मित्रा मौर्य एवं ब्लाक प्रमुख पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को दाल, आटा, चावल, तेल, मसाले आदि भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा अन्य ग्रामीण भी अपने स्तर से अग्निपीड़ितों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दवा वितरण का कार्य जारी रहा। अग्निपीड़ित परिवार के लोगों ने आग से जले अपने घरों के मलबे को समेटना शुरू कर दिया है। बुधवार रात आई तेज आंधी के दौरान तहसील क्षेत्र के गांव जामनी और सोनबूढ़ी में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में आवासीय और गैर आवासीय घर जल कर नष्ट हो गए थे।
सोन बूढ़ी गांव में अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते सहसवान विधायक। संवाद