फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चे पर बंदरों ने बोला हमला, कान काटकर किया घायल

विज्ञापन
बंदरों के हमले घायल हुआ अनमोल। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला कर कान को काट लिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने दौड़कर बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बृजेश यादव के बेटे अनमोल पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे के कान को काटकर अलग कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े और बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान लालू यादव ने बताया गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन वह लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसको लेकर गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन शिकायत भी की है, किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें