फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला पर बंदरों ने बोला हमला, काटकर किया घायल

विज्ञापन
बंदर के काटने से घायल हुई सत्यप्रभा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में शनिवार की सुबह घर के बाहर खड़ी एक महिला पर बंदरों ने हमला बोल दिया। उसके हाथ में काट कर घायल कर दिया। इससे पहले 25 अगस्त को इसी गांव में एक मासूम बच्चे को बंदरों के झुंड ने हमला कर कान काट लिया था। गांव में लगातार बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे है। इससे गांव के लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सतेंद्र सिंह यादव की पत्नी सत्य प्रभा सुबह घर के बाहर खड़ी थी। तभी बंदरों ने उन पर हमला कर हाथ में काटकर घायल कर दिया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। ग्राम प्रधान लालू यादव ने बताया गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जो आए दिन लोगों को हमला कर रहे है। 25 अगस्त को गांव के बृजेश यादव के मासूम बेटे अनमोल पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। उन्होंने इसको लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत भी की है। परंतु किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें