फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे करने गई आशा वर्कर से युवक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नदवारी में सर्वे कर रही आशा वर्कर के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आशा वर्कर ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आशा वर्कर का आरोप है कि शुक्रवार को वह वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नदवारी में सर्वे कर रही थी। गांव में कुछ लोग बाहर से आए थे। एक युवक गैर जनपद से आया था। उसे होम क्वांरटीन किया गया है। वह युवक के बारे में पता करने के लिए उसके घर गई। जब वह युवक से बात कर रही थी कि इसी समय उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि युवक ने उसका हाथ पकड़ साड़ी का पल्लू भी खींचा। शोर मचाने पर आश पास के लोग जुटे तो वह भाग गया। आशा वर्कर ने संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें