फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ठगी का नया तरीकाः हेलो सर ! हमें राशन दे दो, पैसे आपके खाते में डाल देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोविड-19 से बचाव को लगाए गए लॉकडाउन में कारोबार से लेकर हर तरह के काम धंधे प्रभावित हुए हैं। जहां लोग घरों में कैद हैं, वहीं ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नए तरीके अपना लिए हैं। वे लगातार किराना व्यापारी, छोटा-मोटा उद्योग चलाने वालों को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार को शहर में एक किराना व्यापारी ऑनलाइन ठगी होने से बाल-बाल बच गया। अगर व्यापारी अपना अकाउंट नंबर उपलब्ध करा देता तो शायद उसका अकाउंट खाली हो जाता।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार निवासी गौरव गांधी किराना व्यापारी हैं। हॉटस्पॉट इलाके में आने से उनकी दुकान तो बंद है लेकिन वह होम डिलीवरी करा रहे हैं। गौरव के मुताबिक एक दिन पहले उनके पास एक व्यक्ति फोन आया। बताया कि वह पुलिस में है, उसे कुछ जरूरी सामान चाहिए। सामान लेने उसका आदमी आएगा। जिसके बाद व्यापारी ने बताए अनुसार सामान निकालकर पैक करा दिया। कुछ देर बाद व्यक्ति का फोन आया कि उसका व्यक्ति नहीं आ पा रहा है। वह अपना अकाउंट नंबर बताएं, जिसमें वह ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर देगा। व्यापारी ने कहा कि उसे कैश ही चाहिए। इस दौरान व्यापारी को कुछ शक हुआ तो उसने पूछ लिया कि आप इस समय कहां पर हैं। उसने बताया कि वह अलापुर में है। व्यापारी ने कहा कि अलापुर बरेली के बराबर में है। वो बोला हां-हां बरेली के बराबर में है। यह सुनकर व्यापारी चौंक गया और वह कैश लेने पर ही अड़ गया। अंत में बोला कि आपको ऑर्डर कैंसिल करना पड़ेगा। व्यापारी ने ये बात पुलिस को बताई। तब यकीन हुआ कि ये किसी ठग की कॉल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें