फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...नामोंनिशां मिटा दो मोदी अब तो पाकिस्तान का

Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से ‘कवियों की ललकार, आतंकवाद पर प्रहार’ विषयक एक गोष्ठी का आयोजन  डॉ. योगेंद्र पाल मौर्य के आवास पर किया गया। इसमें कवियों ने वीर रस और देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं सुनाईं। साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

डॉ. रामबहादुर व्यथित ने कहा 
तुम दूध पिलाते सर्पों को परिणाम भुगतने ही होंगे 
सड़कों पर लाशें बिछी अगर, विष दंत मसलने ही होंगे 
कामेश पाठक ने सुनाया 
बनो पटेल क्रांति दिल कांप उठे शैतान का 
नामोंनिशां मिटा दो मोदी अब तो पाकिस्तान का 
प्रदीप विशाल ने कहा 
जिनकी कुर्बानी से देश में रहता अमन 
उन वीर सैनिकों को मेरा शत-शत नमन 
अनिल रस्तोगी ने सुनाया 
वीरों के सिर यूं, कब तक कटवाओगे 
छप्पन इंच का सीना कब दिखलाओगे 
इस मौके पर अभिषेक अनंत, शायर सुरेंद्र नाज, विष्णु प्रकाश मिश्र, डॉ. राधेश्याम रसेंदु, डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. योगेंद्र पाल मौर्य, विजय निर्बाध, गोपाल अनुरागी, आदर्श समय, अजीत सुभाषित, पवन शंखधार, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें