फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के कार्यकाल में बढ़ा भारत का मान-सम्मान

Thu, 04 Feb 2016 12:09 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर बुधवार को हुई भाजपा की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 20 माह के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान,सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। पूूर्व की कांग्रेस सरकार ने देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया। मोदी के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं, गांव,गरीब,किसान, मजदूर के हित को ध्यान में रखकर चलाई जा रहीं हैं। बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना आदि चलाई जा रहीं हैं। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सूबे के अंदर भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सरकार से जनता बुरी तरह परेशान है। इस सरकार को जनता उखाड़ फेकेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में अशोक भारती, रविंद्र पाल सिंह, राजेश्वर पटेल, धर्मेंद्र शाक्य, धीरेंद्र यादव, धीरज सक्सेना, अंकित मौर्य,मुनीश अग्रवाल, सीमा राठौर, प्रभाशंकर वर्मा, सुरजीव गुप्ता, अशोकचौहान, सुनील राठौर, नंदकिशोर चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र वर्मा, पंकज गुप्ता, राहुल सिंह, अशोक गुप्ता, मनोज चंदेल, जुगेंद्र कश्यप, सियाराम, मनुसिंह, हरगोविंद सिंह, संदीप शंखधार आदि थे।
विज्ञापन

प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी
बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरुप पाठक की अध्यक्षता में गौशाला स्कूल में हुई। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को अभी से क्षेत्र में काम करना चाहिए। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व विधायक महेश गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष विवेक राठी ने बूथ स्तर पर काम करने को कहा। इस मौके पर अवधेश पाराशर, अनूप सिंह, सीमा चौहान, पीसी शर्मा, मोहित गुप्ता, राहुल माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, अजय प्रताप सिंह, पीयूष शाक्य, अजीत शर्मा, रामबाबू, गौरव, गगन, किशनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें