फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ से बचाव के लिए गंगा किनारे के गांवों में की गई मॉकड्रिल

विज्ञापन
उसहैत के अटैना घाट पर मौजूद बाढ़ प्रबंधन की टीम। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
उसहैत। क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से राहत व बचाव के लिए मॉकड्रिल कराई गई। इसमें ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र में करीब 13 गांव ऐसे हैं, जहां हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशिक्षित टीम ने ग्रामीणों को मॉकड्रिल कराई। मॉकड्रिल में आपदा प्रबंधन टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और पुलिस टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान गंगा में डूब रहे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया गया। जलस्तर बढ़ने की सूचना पर पीएसी की फ्लड कंपनी ने नाव से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
डूबने से बेहोश हुए लोगों को स्ट्रेचर पर बाढ़ चिकित्सा शिविर ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस पूर्वाभ्यास में ग्रामीणों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

दातागंज एसडीएम धमेंद्र सिंह ने बताया कि उसहैत क्षेत्र में करीब 13 गांवों में बाढ़ का खतरा रहता है। इसके लिए सरेली से अटैना तक करीब आठ किलोमीटर का बांध बना हुुआ है। इससे खतरा कम होगा। इस दौरान बाढ़ खंड अधिकारी राधे श्याम, उसावां सीएचसी के एमओआईसी डॉ. राहुल सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। इसी तरह सहसवान के ग्राम खागी नगला मजरा सिठौलिया खाम में डॉ. प्रशांत त्यागी, डाॅ. सुमंत ने चिकित्सीय टीम ने मॉकडि्रल कराई। इस मौके पर कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, अजीम खान, प्रश्नलता, सौरभ गुप्ता, वीर गौतम आदि के द्वारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें