बिल्सी। नगर के कारोबारियों ने सर्वसम्मति से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सभी मोबाइल की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। बैठक इस्लामियां इंटर कॉलेज में हुई।
मोबाइल यूनियन के पदाधिकारी नीरज जैन ने बताया कि व्यापारियों के मानसिक स्वास्थ्य, परिवार को समय देने और बाजार में एकरूपता बनाए रखने के लिए साप्ताहिक बंदी का फैसला लिया गया है। उल्लंघन करने पर 2100 रुपये जुर्माना लगेगा। बैठक शनिवार देर रात तक चली। रविवार सुबह भी व्यापारियों ने सहमति जताई। दुकानदारों ने निर्णय का स्वागत करते हुए नियमों के पालन का संकल्प लिया। संवाद