बिसौली। नगर के प्राचीन रामलीला मैदान से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के 95वें वर्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय और प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने श्रीकृष्ण प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा बाईजी मंदिर से शुरू होकर बुध बाजार चौराहा, सराफा बाजार, बीच कुआं, बड़े मंदिर सराय, गदरपुरा, मदन लाल कॉलेज, आसफपुर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। बैंड-बाजों, काली अखाड़ा और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मन मोह लिया। 12 से अधिक स्वचालित झांकियां शामिल रहीं। हल्की बारिश में भी भक्त झूमते रहे। शोभयात्रा में अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता, मंत्री अभय वर्मा आदि मौजूद रहे।
बारिश के बीच निकाली श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा
सैदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। अपराह्न करीब दो बजे बारिश के बीच मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बरसात में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जय कन्हैया लाल की जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु उत्साह में भरे दिखे। भगवान श्रीकृष्ण की पालकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपू सक्सेना, शेखर शर्मा, पंकज शर्मा, हेतराम प्रजापति, तेजेश्वर दयाल सक्सेना, सौरभ माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
बिल्सी में निकाली गई श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा
बिल्सी। जन्माष्टमी पर रविवार को मोहल्ला संख्या छह स्थित रघुनाथ जी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी में श्रीकृष्ण-राधा की आकर्षक मूर्तियां विराजमान थीं। यात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, अटल चौक, बालाजी तिराहा और बाइपास स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आयोजन में महंत विकास उर्फ बब्बू भैया, सौरभ वार्ष्णेय, कुलदीप माथुर सहित श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। संवाद
बांस बरोलिया में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा
बिल्सी। गांव बांस बरौलिया स्थित शिव शिक्षा मंदिर की ओर से शनिवार शाम रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर एवं मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
झांकियों को देखने के लिए गांव में जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, हनुमान, वानर सेना, राधा-कृष्ण समेत कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा शिव शिक्षा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए।
आयोजकों ने बताया कि रामनवमी पर हर वर्ष मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। गांव का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा शिव शिक्षा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस मौके पर विनोद कुमार सक्सेना, गौरव सक्सेना, शिव गौड़, अर्जुन शाक्य, डीजे वाले पन्नालाल आदि मौजूद रहे। संवाद
आकर्षक झांकियों व बैंड-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
बिसौली। ग्राम परौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भगवान बांके बिहारी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रामदरबार, राधा कृष्ण, माता दुर्गा, भोलेनाथ और काली का अखाड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान बांके बिहारी का हिंडोला भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। संवाद
शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद
शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद
शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद
शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद
शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद
शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद