फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी रहे मो. फीरोज निलंबित

Sun, 18 Oct 2015 08:54 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 म्याऊं ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मतपत्र बदले जाने के मामले में पीठासीन अधिकारी रहे कादरचौक क्षेत्र के शिक्षक मो. फीरोज को निलंबित कर दिया गया है। मतदान अधिकारी प्रथम भूपेंद्र पाल और मतदान अधकारी द्वितीय संतोष कुमारी के खिलाफ विभागीय जांच को लिखा गया है। यही नहीं डीएम ने एआरओ/ जेई आरईएस अमर सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट/ राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार का जवाब-तलब किया गया है।
यहां बता दें कि म्याऊं ब्लाक के बूथ संख्या 31 सामुदायिक विकास केंद्र गूरा बरेला में त्रुटिवश 41 रिजोला के मतपत्र 42 चंगासी के मतदाताओं को तथा 42 चंगासी के मतपत्र 41 रिजोला के मतदाताओं को मतदान को दे दिए जाने के कारण मत पत्रों में गड़बड़ी हो गई थी। इस गड़बड़ी में 112 मत पड़ जाने के बाद स्थिति पता लगी तो हड़कंप मच गया। आरओ की रिपोर्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शंभूनाथ ने राज्य निर्वाचन आयोग को इस बूथ पर पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी है। इस बूथ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का मतदान सही मतपत्रों पर हुआ केवल जिला पंचायत के मत पत्र बदल गए जाने से गड़बड़ी हुई। केवल जिला पंचायत की सीट पर ही पुनर्मतदान होगा। यही नहीं इस बूथ पर तैनात पोलिंग पार्टी को गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने इसमें मतदान टीम के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एआरओ को भी जिम्मेदार माना और कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें