फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा घोटाला: बदायूं में एपीओ और प्रधान समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, कागजों में काम दिखाकर निकाली थी रकम

Sat, 30 Aug 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में प्रधान ने अफसरों के साथ मिलकर मनरेगा में घपला किया। कागजों ने काम दर्शाकर 1.10 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया। मामले का खुलासा होने पर एपीओ और प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले की ग्राम पंचायत अलापुर भोला भज्जू में मनरेगा योजना में घोटाला उजागर हुआ है। यहां कागजों में ही काम दिखाकर 1.10 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया। सच्चाई सामने आने पर खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अलापुर मुख्य मार्ग से ककराला लिंक मार्ग तक साइड पटरी और मिट्टी डालने के काम होना था। जिस पर कागजों में करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कार्य पूरा दिखा दिया गया था। इसके बदले 38 श्रमिकों के 437 दिवस सृजित कर एक लाख दस हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। जबकि जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया गया कि धरातल पर कार्य ही नहीं कराया गया है। सब कुछ कागजों तक ही सीमित रहा। 23 अगस्त को खंड विकास अधिकारी म्याऊं मनीष कुमार, तकनीकी सहायक मुनेंद्र पाल सिंह और प्रधान की मौजूदगी में श्रम रोजगार उपायुक्त अखिलेश कुमार चौबे ने स्थल निरीक्षण किया था। 

यह भी पढ़ें- UP: नशे में धुत पिता की गोद से गिरकर मासूम बच्चे की मौत... फिर उसे एक टांग से पकड़ा, उल्टा लटका गांव में घूमा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सचिव, प्रधान और तकनीकी सहायक की मिलीभगत सामने आई। वहीं फर्जी एनएमएमएस दर्ज कराने के मामले में महिला मेट की जिम्मेदारी भी तय हुई। इसके बाद खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ने महिला मेट सुरभि, प्रधान अनीता देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव नौशी परवीन, तकनीकी सहायक मुरेंद्र पाल और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) मनरेगा विनोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें