बदायूं स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए मतदान में पांच दिन शेष हैं। जहां प्रत्याशी अपना-अपना गणित बनाने में जुटे हैं, वहीं प्रशासनिक मशीनरी चुनाव कराने के लिए तैयारियों में जुट गई है। 16 पोलिंग बूथ के लिए 21 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। पांचों तहसीलों में एक-एक पार्टी अतिरिक्त रखी जाने के कारण पांच अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।
इस चुनाव में कार्मिक प्रभारी/सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने चुनाव ड्यूटी को तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन तैयारियों में जिले के 16 पोलिंग बूथों के हिसाब से पांच पोलिंग पार्टियां अतिरिक्त रखी गई हैं। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी होने के साथ ही 84 कर्मचारियों को रखा गया है। इसके अलावा हर बूथ पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्बर की भी तैनाती की जा रही है।
एमएलसी के लिए तीन मार्च को मतदान होगा और आठ मार्च को मतगणना के बाद नौ मार्च तक निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक का रखा गया है।