विधान परिषद चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक और डीएम से मिले। साथ ही चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की मांग की। इस पर डीएम और पर्यवेक्षक चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन भी दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी सपा सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। भाजपा उन लोगों के खिलाफ शांत नहीं रहेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पर्यवेक्षक और डीएम ने चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने के साथ पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस मौके पर एमएलसी प्रत्याशी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष जेके सक्सेना, राजेश्वर पटेल, उमेश राठौर, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।